LatestNewsNews postझारखण्ड

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, ठंड का कहर जारी

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंड का कहर जारी है। पिछले तीन दिनों से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है।

 

आज भी राज्य के 19 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड लग रही है। आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

राजधानी रांची में भी ठंड का कहर जारी है। आज रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में आनेवाले अगले पांच दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी होगी, जिससे झारखंड में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

 

लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी है। मौसमी बीमारियों जैसे की सर्दी जुकाम और गले में खरास से लोगों को सावधान किया जा रहा है, ताकि लोग बीमार ना पड़ें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *