Newsझारखण्ड

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा, 23 फरवरी को मतदान और 27 को नतीजे

रांची: झारखंड में शहरी निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं 27 फरवरी को वोटों की गिनती के बाद नतीजे सामने आएंगे।

चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राज्य का सियासी माहौल गरमा गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनावी रणनीति बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

राज्य के कुल 48 नगर निकायों में चुनाव कराने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदान केंद्रों का निर्धारण, चुनाव कर्मियों की नियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है, जिससे आने वाले दिनों में चुनावी हलचल और तेज होने की उम्मीद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *