Newsझारखण्ड

झारखंड में समय से पहले शुरू हुई सर्दी, दिवाली पर पलामू में बारिश के आसार

झारखंड में इस साल ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है। आमतौर पर राज्य में सर्दी की शुरुआत नवंबर के मध्य में होती है, लेकिन इस बार मानसून की वापसी के साथ ही अक्टूबर के पहले पखवाड़े में ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। दिन ढलते ही तापमान में गिरावट और रात में बढ़ती ठंडक लोगों को सर्दी का एहसास करा रही है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश जिलों — पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, सिमडेगा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, धनबाद और पलामू — में आसमान आंशिक रूप से बादल रहेगा, हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार “ला नीना” की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण ठंड सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी बढ़ने से इसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ेगा।

 

अक्टूबर के अंत तक राज्य पूरी तरह सर्द हवाओं की चपेट में आ जाएगा, जबकि नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड में तेजी आएगी। मौसम विशेषज्ञों ने यह भी संकेत दिया है कि दिवाली के आसपास पलामू और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *