LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

झारखंड मुक्ति मोर्चा में हंगामा: राजनगर प्रखंड कमेटी के गठन पर बवाल

झारखंड मुक्ति मोर्चा राजनगर नई प्रखंड कमेटी के गठन के बाद कार्यकर्त्ताओं की ओर से विरोध का स्वर उठने लगा है। प्रखंड कमेटी के चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 

नई प्रखंड कमेटी चयन में केंद्रीय कमिटी का नियम का झाँसा देकर तमाम अनियमिताता एवं धांधली करते हुए ज़िला के वरीय पदाधिकारियों ने प्रखंड कमिटी का विस्तार किया, उक्त आरोप लगाते हुए प्रखंड के 21 में से 15 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है दूसरे जिलों में चुनावी प्रक्रिया अपना कर जिला एवं प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया लेकिन सरायकेला जिला में ऐसा क्यों नहीं किया गया। ये कार्यकर्ताओं को आहत करने का विषय है। 

रविवार को पंचायतों के पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों समर्पित कार्यकर्त्ताओं ने रामदू चौक के समक्ष एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला संयोजक मण्डली जिस पर प्रखंड कमेटी का चुनाव कराने की जिम्मेदारी थी। उनके खिलाफ प्रदर्शन कर हाईकमान को चुनाव में गड़बड़ी से अवगत कराया तथा हाईकामन से स्वतः संज्ञान लेकर पार्टी हित में लोकतान्त्रिक चुनाव प्रकिया के तहत प्रखंड के पदाधिकारियों का नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी में गुटबाजी नहीं चलेगी, पार्टी में मनमानी नहीं चलेगी, कार्यकर्त्ताओं को मुर्ख बनाना बंद करो, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लागए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से श्याम हांसदा, शुरू सरदार, बुदरू मुर्मू, सोमय सोरेन, सुदर्शन पूर्ति, संजय चम्पिया, महाराज टुडू, पोगरो मुर्मू, जयराम पूर्ति, दाखिन सोरेन, दिकु मार्डी, रामो हेंब्रम, लुंदरु मार्डी, रघुनाथ हांसदा, शिवराम सोरेन, अजय मुर्मू, रामलाल बारदा, शम्भू दास, सालखन मुर्मू, भोला टुडू, कोनो बारदा, सालखन टुडू, शान्तिलता हांसदा, सरस्वती मुर्मू, सोनमनी मार्डी सहित अन्य शामिल थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *