Newsझारखण्ड

“झारखंड पीजी मेडिकल काउंसिलिंग का शेड्यूल बदला, नए तिथि-पत्रक की घोषणा”

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में पीजी मेडिकल यानी एमडी-एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथियों में बदलाव किया गया है। यह संशोधन केंद्र की मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी के निर्देश के बाद झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा किया गया है।

 

नए कार्यक्रम के अनुसार वे अभ्यर्थी, जिन्होंने पहले ऑनलाइन आवेदन नहीं भरा था, अब 18 और 19 नवंबर को आवेदन कर सकेंगे। काउंसिलिंग की प्रक्रिया 20 नवंबर से आगे बढ़ेगी, जब पर्षद औपबंधिक राज्य मेधा सूची जारी करेगा। उम्मीदवार इस सूची पर 21 नवंबर तक अपनी आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं।

 

22 नवंबर को अंतिम मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 23 और 24 नवंबर को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें उम्मीदवारों को 25 नवंबर तक सुधार का मौका मिलेगा।

 

27 नवंबर को सीट आवंटन किया जाएगा, जबकि 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक चयनित संस्थानों में दस्तावेज़ सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी।

 

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि जिन्होंने पहले से आवेदन कर दिया था, उन्हें दोबारा फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है। बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *