झारखंड पुनरुत्थान अभियान के नए अध्यक्ष सन्नी सिंकु को बधाई

सरायकेला खरसावां जिला और राजनगर प्रखंड के बाना निवासी सुरेश महतो ने झारखंड पुनरुत्थान अभियान के नए अध्यक्ष सन्नी सिंकु को दिल से बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सन्नी सिंकु की नेतृत्व क्षमता और कुशलता को उन्होंने पदयात्रा के दौरान देखा और अनुभव किया है।

सुरेश महतो ने कहा कि पदयात्रा के दौरान सन्नी सिंकु ने आदिवासी और मूलवासियों के हित में काम करने वाले नेतृत्वकारी के रूप में हमेशा संघर्ष करते हुए नजर आए। सन्नी सिंकु छात्र जीवन से ही संघर्ष करते हुए देखे जाते रहे हैं।
सुरेश महतो ने कहा कि झारखंड पुनरुत्थान अभियान झारखंडियों की आवाज बनेगा, जैसे कि इस गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन को बनाने के बाद इन दो ढाई वर्षों में संघर्ष करते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सन्नी सिंकु के नेतृत्व में अभियान और भी मजबूत होगा।
सुरेश महतो ने सन्नी सिंकु को एक बार फिर से बधाई देते हुए कहा कि वे आदिवासी और मूलवासियों के हित में काम करते रहेंगे और झारखंड पुनरुत्थान अभियान को और भी मजबूत बनाएंगे।
