झारखंड पुनरुत्थान अभियान की नई जिला अध्यक्ष की घोषणा

आज सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर में झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सन्नी सिंकु की सहमति से संगठन के केंद्रीय महासचिव सह संगठन प्रभारी श्री अमृत माझी ने श्री सुरेश महतो को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया

श्री सुरेश महतो को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही पूरे जिले में संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया गया है श्री महतो झारखंड पुनरुत्थान अभियान के गठन के शुरुआती दौर से ही संगठन के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है
उपस्थित सदस्यों ने श्री सुरेश महतो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री सन्नी सिंकु शैली शैलेन्द्र सिंकु नारायण सिंह पूर्ति मोरा सोरेन कार्तिक महतो और सुनील बारीक मौजूद थे