Newsझारखण्डसरायकेला

झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान ने रुंगटा स्टील प्लांट के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

 

सरायकेला, 30 जून 2025 – झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान, सरायकेला खरसावां जिला कमिटी के तत्वाधान में आज रुंगटा स्टील प्लांट के गेट नंबर 4 के पास से सिदो-कान्हु प्रतिमा राजनगर तक पदयात्रा कर स्थानीय बेरोजगारों को रोज़गार का अवसर प्रदान करने के पक्ष में प्रदर्शन किया गया।

 

आंदोलन का नेतृत्व अभियान के जिला अध्यक्ष सुरेश महतो और उपाध्यक्ष अजय मुर्मू ने किया। अभियान के केंद्रीय महासचिव पूर्व बैंक कर्मी अमृत माझी ने रुंगटा स्टील प्लांट के प्रबंधन को लिखित मांग पत्र के द्वारा स्थानीय निवासियों को 75 प्रतिशत नियुक्ति की सूची मांगा था, लेकिन प्रबंधन द्वारा सूची नहीं दिए जाने के कारण पदयात्रा का आयोजन किया गया।

 

आंदोलन में शामिल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि हूल दिवस के दिन अभियान स्थानीय निवासियों की नियुक्ति के मांग पर पदयात्रा करना जरूरी समझा। आंदोलन में झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे, जिनमें अमृत माझी, नारायण सिंह पुरती, बलराम मुर्मू, विकास केराई, शैली शैलेंद्र सिंकु और अन्य प्रमुख थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *