झारखंड तेलिक साहू सभा ने श्री मुलचंद साहू को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
जमशेदपुर, 12 अक्टूबर 2025:


झारखंड तेलिक साहू सभा द्वारा समाज के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से श्री मुलचंद साहू, पिता–श्री चन्द्रराम साहू, निवासी–भुईयाडीह रोड, गेट नंबर–3, आंबेडकर समिति, शिवाला मंदिर, पोस्ट–टेल्को (जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम) को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर सभा के प्रदेश महासचिव श्री मदन कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि श्री मुलचंद साहू का समाज में निरंतर योगदान सराहनीय रहा है। उनके अनुभव, सक्रियता और समर्पण से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी।
दोनों पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री साहू अपने कार्यकुशल नेतृत्व से समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएँगे।
सभा की ओर से श्री मुलचंद साहू को संगठन की भावी योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया गया, ताकि समाज के उत्थान और एकता को और सशक्त बनाया जा सके।

