LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

“जिला परिषद अमोदिनी महतो के हस्तक्षेप से भुईयानाचना गांव का जल मीनार हुआ दुरुस्त”

राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत भुईयानाचना गांव में नल-जल योजना के तहत लगाए गए जल मीनार कई दिनों से खराब पड़े हुए थे।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो से की।

 

शिकायत मिलते ही अमोदिनी महतो ने मामले को गंभीरता से लिया और विभागीय अधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद विभाग ने तुरंत मिस्त्री को गांव भेजा और जल मीनार की मरम्मत करा दी।

 

ग्रामीणों ने कहा कि जिला परिषद अमोदिनी महतो के त्वरित हस्तक्षेप से अब गांव में फिर से नल-जल योजना के तहत घर-घर पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *