Newsझारखण्डसरायकेला

जिला परिषद अमोदिनी महतो के पहल से रामपुर और गोवर्धन गांव में चापाकल मरम्मत कार्य तेज  

 

 

राजनगर।

राजनगर प्रखंड में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने महत्वपूर्ण पहल की है। उनके प्रयास से रामपुर और गोवर्धन गांव में खराब चापाकलों की मरम्मत कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ जल की सुविधा मिलने लगी है।

 

ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए अमोदिनी महतो ने लिखित आवेदन के माध्यम से पीएचई विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की पेयजल समस्याओं से अवगत कराया। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए चापाकलों की मरम्मत कर स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की।

 

ग्रामीणों ने अमोदिनी महतो के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी राहत मिली है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक लाभ हुआ है, जिन्हें पहले पानी की समस्या के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

 

अमोदिनी महतो ने कहा, “राजनगर भाग 17 के किसी भी वार्ड में यदि कोई समस्या हो तो लोग सीधे मुझसे संपर्क करें। मैं हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करूँगी। क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता देकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता है।”

 

उन्होंने यह भी बताया कि केवल रामपुर और गोवर्धन ही नहीं, बल्कि पूरे सभी पंचायतों में खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य जारी है और चरणबद्ध तरीके से सभी गांवों में यह कार्य पूरा किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *