Newsझारखण्डसरायकेला

जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने बलरामपुर गोप पाड़ा में गंदे पानी की समस्या पर नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार

सरायकेला-खरसावाँ ज़िले के जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम बलरामपुर टोला गोप पाड़ा में नाली का गंदा पानी घरों में घुसने से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर निगम का गंदा पानी सीधे मोहल्ले में बह रहा है, जिससे जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस जलजमाव के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वार्ड संख्या 5 में बने नाले से पानी को मुख्य नाली में नहीं जोड़े जाने से समस्या और भी गंभीर हो गई है।

 

इस गंभीर मुद्दे को लेकर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने आदित्यपुर नगर निगम आयुक्त श्रीमान रवि शंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जन समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराते हुए एक लिखित पत्र सौंपा और अनुरोध किया कि इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल, ग्रामीणों को राहत देने और बीमारी के खतरे को कम करने के लिए त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *