Newsझारखण्ड

जिला योजना की समीक्षा बैठक, कई योजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश 

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को जिला दंडाधिकारी-cum-उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न मदो एससीए, एडीएफ, अनावद्ध एवं सीएसआर के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला योजना पदाधिकारी, गोइलकेरा व बंदगांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत योजनाओं की मद-वार एवं एजेंसी-वार प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की। इसी क्रम में विशेष केंद्रीय सहायता निधि से गुदड़ी प्रखंड के टोमडेल पंचायत में निर्माणाधीन सड़क को 15 जनवरी 2026 तक हर हाल में पूरा कराने का निर्देश विशेष प्रमंडल, चाईबासा के कार्यपालक अभियंता को दिया।

 

समीक्षा में बताया गया कि विशेष केंद्रीय सहायता निधि से जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में स्थित 16 पुलिस पिकेट/कैंप में सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें से 10 स्थानों पर प्लांट का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 6 स्थानों पर कार्य जारी है।

 

उपायुक्त ने आकांक्षी जिला निधि से संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को कुपोषण नियंत्रण से संबंधित प्रचार-प्रसार कार्य तेज करने, पंपलेट तैयार कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण कराने का निर्देश दिया गया। वहीं भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा बंदगांव और गोइलकेरा के बीडीओ को आकांक्षी जिला निधि के तहत स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *