जल-जंगल-जमीन आंदोलन के नायक देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि, सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी हुए शामिल
चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवासीय परिसर में मंगलवार को जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वजन, समर्थक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


समाधि स्थल पर सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी, सहित कई गणमान्य लोगों ने फूल माला अर्पित कर देवेंद्र माझी के योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में उदय माझी, प्रदीप अग्रवाल, लखीराम हेम्ब्रम, टीपी सोरेन, दीपक माझी, कालीपद सोरेन, जगदीश नारायण चौबे, रामजीत हांसदा, संतोष मिश्रा, अजय नायक, दिनेश जेना, पीरु हेम्ब्रम और अन्य लोगों ने भी भाग लिया।
श्रद्धांजलि के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देवेंद्र माझी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत है। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी समर्थकों के साथ गोइलकेरा के लिए रवाना हुए, जहां एक विशेष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

