जम्मू कश्मीर के LoC पर पाकिस्तान की कायराना हरकत
पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी इलाकों में भारी गोलाबारी की, जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा चार बच्चे समेत 15 भारतीय नागरिकों की भी मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए।


शहीद जवानों में गनर दिनेश शर्मा, आर्टिलरी रेजीमेंट, पलवल हरियाणा, सिपाही सचिन यादव, महार रेजीमेंट, नांदेड़ महाराष्ट्र, एयरमैन कमल कंबोज, हिसार हरियाणा और सिपाही अमित चौधरी, चरखी दादरी हरियाणा शामिल हैं।

