JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर: बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, गोविंदपुर पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार सहित दबोचा

जमशेदपुर में गोविंदपुर थाना पुलिस ने बड़ी वारदात की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है और ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें हथियार अमरनाथ गैंग के सदस्य सौरभ सिन्हा ने रखने के लिए दिया था। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिरसानगर के प्रकाशनगर निवासी रोहित लोह उर्फ गॉड बाबा, गोविंदपुर के घोड़ाबांधा निवासी गौरव गोस्वामी, परसूडीह हलूदबनी शिव मंदिर रोड के सन्नी सिंह उर्फ श्रेष्ठ सिंह और गोविंदपुर जनता फ्लैट के हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस की इस कार्रवाई में सिटी डीएसपी सनील चौधरी के नेतृत्व में गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार, एसआई चंद्रशेखर पिंगुआ, सर्वजीत कुमार और एएसआई रविशंकर कुमार शामिल थे। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की छापेमारी की जाएगी ताकि गैंग की पूरी गतिविधियों का पर्दाफाश हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *