जमशेदपुर बिरसा मुंडा का 150वां जन्म जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय सेमिनार सह संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) झारखंड राज्य कमिटी की ओर से मिखाईल सभागार, खूंटी में बिरसा मुंडा के 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के कई जिलों के छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में खूंटी के फादर फादर बिशु बेंजामिन आईज, जमशेदपुर से अधिवक्ता असित कुमार पात्र, शिक्षक रवि सर के अलावे शिक्षक शिवा नायक सर के अलावा संगठन के केंद्रीय परिषद के समसुल आलम, सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व छात्र नेता श्रीमंत बारीक, प्रदेश अध्यक्ष समर महतो, एवं प्रदेश सचिव सोहन महतो उपस्थित थे।



कार्यक्रम में एआईडीएसओ केंद्रीय परिषद के इंटरनेशनल अफेयर सेक्रेटरी मणिशंकर पटनायक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए मणिशंकर पटनायक ने बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष को छात्र – युवाओ के बीच में रखा। साथ ही आज के समय में बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष की प्रासंगिकता को बताया। आज भी बिरसा मुंडा का सपना अधूरा है आज भी समाज में शोषण बढ़ता जा रहा है। जिस जल जंगल जमीन की रक्षा एवं महाजनों और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उलगुलान किए थे । आज भी जल जंगल जमीन की रक्षा एवं समाज में हो रहे शोषण के खिलाफ छात्र- नौजवानों को एकजुट होने की अपील की।
कार्यक्रम में विभिन्न जिला से संगीत नृत्य, नाटक की प्रस्तुति दी गई।
इस कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से आए हुए विद्यार्थियों ने नाटक , समूह गीत, समूह नृत्य जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

मौके पर उपस्थित प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि विगत एक साल से हम लोग सहित बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में स्कूल कॉलेज में उनके जीवन संघर्ष से जुड़े हुए एक पुस्तक, साथ ही उनकी तस्वीर घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। स्कूल कॉलेज और गांव बस्तियों में बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष को लेकर चर्चाएं की आज यह अंतिम समापन प्रोग्राम कार्यक्रम हमलोग ने खूंटी में किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला के
शुभम झा, सुजीत जाना,सबिता सोरेन, बबीता सोरेन, समीर महतो सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल हुए।

