जमशेदपुर गोपाल मैदान में कुड़मी सेना द्वारा भव्य करम महोत्सव, सांसद विद्युत वरुण महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो को मिला कुड़मी रतन सम्मान
जमशेदपुर।


जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में इस वर्ष करम महोत्सव का आयोजन कुड़मी सेना के बैनर तले बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक तरीके से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने अपने कर-कमलों से किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरुण महतो उपस्थित हुए। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर डुमरी विधायक जयराम महतो और सम्मानित अतिथि के रूप में जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, आंदोलनकारी नेता हरमोहन महतो, जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो, नवीन महतो, तरुण महतो समेत कई मान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरुण महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो को “कुड़मी रतन सम्मान” प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पूरे मैदान में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
करम पूजा पारंपरिक विधि-विधान से की गई, जहाँ करम डाली गाड़कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद करम अखड़ा नाच का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। वहीं, बंगाल से आए पीयू महतो ने अपने पारंपरिक झूमर संगीत से पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव का सबसे खास पल तब आया जब सांसद विद्युत वरुण महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो पारंपरिक मांदर बजाते हुए मंच पर नजर आए। उनके साथ तरुण महतो, समेत कई युवा थिरकते नज़र आए। इसी बीच बेबी महतो भी नाचते-झूमते नजर आए, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया।
*इस आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश कमेटी का अहम योगदान रहा।*
प्रदेश अध्यक्ष: विशाल चंद्र महतो
प्रदेश उपाध्यक्ष: पबीर महतो
प्रदेश कोषाध्यक्ष: विष्णु देव महतो
प्रवक्ता: सूरज महतो
महासचिव: मनोज महतो
कोलन प्रभारी: अजय महतो
जिला कार्यकारणी अध्यक्ष: नीलांबर महतो
जिला अध्यक्ष: किशोर महतो
अन्य योगदानकर्ता: विजय महतो, प्रेम महतो, कार्तिक महतो, दिवाकर महतो, संदीप महतो, विकास महतो, संजय महतो, जयप्रकाश, रमेश महतो
खचाखच भीड़ से भरे मैदान में जब मांदर की थाप और झूमर की धुन गूंजी तो हर उम्र के लोग झूम उठे। पूरा गोपाल मैदान करम गीतों और लोकनृत्य से सराबोर हो गया।


