JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर हत्याकांड: प्रदीप साहू की चापड़ से हत्या, छह दोस्त गिरफ्तार

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित शंकोसाई श्यामनगर में प्रदीप साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने छह दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि घटना नशे में हुए विवाद के चलते हुई। आरोपियों ने कथित तौर पर चापड़ से हमला कर प्रदीप की हत्या की और शव को स्वर्णरखा नदी किनारे फेंक दिया।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को प्रदीप दोस्तों के साथ देखा गया था, लेकिन गुरुवार को उसकी पहचान कपड़ों से नदी किनारे की गई। मृतक दो भाइयों में छोटा और पेशे से प्लंबर था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी बस्ती में और चार शहर के अलग-अलग ठिकानों पर छिपे मिले।

 

हत्या की खबर फैलते ही शंकोसाई में लोग आक्रोशित हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को थाने के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे रोड नंबर-1 से आजादनगर जाने वाली मार्ग पूरी तरह ठप रही और लंबी वाहनों की कतारें लग गईं।

 

स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि नदी किनारा नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन चुका है, लेकिन पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *