JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

जमशेदपुर: कदमा में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर–2, क्रॉस रोड–6 में गुरुवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मो. तौकीर के रूप में की गई है। घटना इमामबाड़ा के पास हुई, जहां अपराधियों ने तौकीर को बेहद नजदीक से निशाना बनाया।

 

गोली लगने के बाद उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

वारदात की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि तौकीर का आपराधिक मामलों से जुड़ाव रहा था। इसी आधार पर पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, गैंग विवाद या व्यक्तिगत दुश्मनी जैसे पहलुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है।

 

घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक के पुराने मामलों और संभावित विरोधियों की सूची भी पुलिस द्वारा जांची जा रही है।

 

हत्याकांड के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *