“जमशेदपुर के नील बांध में टुसू मेला का भव्य उद्घाटन: टाइगर जयराम महतो करेंगे शुभारंभ!”
इस अवसर पर जेएलकेएम कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो सहित झारखंड प्रदेश एवं जिला पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम के सभी मोर्चा पदाधिकारी, संघर्ष साथी, समर्थक, कार्यकर्ता और टुसू प्रेमी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन नील बांध में दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि आप इस कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।
जानकारी देते हुए जेएलकेएम कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो ने बताया कि यह टुसू मेला झारखंड की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है।
