जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो को तीसरी बार मिला संसद रत्न सम्मान, झारखंड में खुशी की लहर
जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो को उनकी उत्कृष्ट संसदीय कार्यशैली के लिए लगातार तीसरी बार संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने श्री महतो को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संसद रत्न पुरस्कार देश के उन सांसदों को दिया जाता है, जिन्होंने लोकसभा या राज्यसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो।
बिद्युत बरण महतो को यह सम्मान मिलना न सिर्फ जमशेदपुर, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उनकी सक्रियता, जनता के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाने और संसदीय मर्यादाओं का पालन करने के लिए यह पुरस्कार उन्हें लगातार तीसरी बार मिला है।
इस सम्मान पर क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है और इसे झारखंड की सकारात्मक पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

