जमशेदपुर में अमूल दूध कंपनी के गोदाम में आग
जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में स्थित अमूल दूध कंपनी के गोदाम में शनिवार तड़के आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।


स्थानीय लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। आग की लपटें काफी ऊंची थीं और आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया।
दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है।
गोदाम करीब एक एकड़ जमीन में फैला है और गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से संचालित होता है। आग लगने से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।

