JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

जमशेदपुर में बड़ा एक्शन : गाड़ियों से हटेंगे झंडे, उतरेंगे बोर्ड और काला शीशा भी बैन!

जमशेदपुर : औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पुलिस-प्रशासन ने झंडा, बोर्ड और काला शीशा लगे वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब किसी भी निजी वाहन पर सामाजिक, राजनीतिक“धार्मिक” या किसी भी पदनाम की प्लेट लिखी नहीं जा सकेगी। इसके साथ ही, झंडा और काला शीशा (ब्लैक फिल्म) लगाने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

 

शहर की सड़कों पर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कई नेताओं और अधिकारियों की गाड़ियों के साथ-साथ निजी गाड़ियों से भी झंडा और बोर्ड उतरवाया। वहीं, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर चालान काटा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियम सबके लिए बराबर हैं, कोई भी छूट नहीं दी जाएगी।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमशेदपुर में अक्सर देखा गया है कि न केवल नेताओं और अधिकारियों बल्कि कई निजी गाड़ियों पर भी झंडा और बोर्ड लगाकर लोग रौब झाड़ते हैं। अब इस कार्रवाई से ऐसी प्रवृत्ति पर रोक लगने की उम्मीद है।

 

 प्रशासन का साफ संदेश है – “ जमशेदपुर में अब केवल रजिस्ट्रेशन नंबर ही दिखेगा, कोई झंडा या पदनाम नहीं।”

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *