JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

जमशेदपुर में छेड़खानी का विरोध बना हमला : मां-भाई पर चापड़ वार, हालत गंभीर

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में सोमवार को चिड़िया पार्क के पास छेड़खानी का विरोध करने पर एक परिवार पर चापड़ से हमला कर दिया गया। इस हमले में लड़की की मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की को भी हल्की चोटें आई हैं। परिजनों के मुताबिक, रोहित और रौशन नाम के दो युवकों ने अपने करीब 8–10 साथियों के साथ मिलकर अचानक हमला बोल दिया।

 

परिवार का कहना है कि आरोपी लंबे समय से लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे। करीब आठ महीने पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से आरोपी लगातार केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे और धमकी दे रहे थे। सोमवार को विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, जिन पर लगाम लगाने की जरूरत है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *