JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए…  

 

 

जमशेदपुर के पोखरी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने 1700 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की और 120 छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, उड़ीसा की शैक्षणिक सलाहकार डॉ शुक्ला मोहंती, कुलपति डॉ प्रभात कुमार पाणी और कुलसचिव नागेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

 

गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डिग्री हासिल करना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि रोजगार देने वाला बनना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को “आई कैन- आई विल” के सिद्धांत पर आगे बढ़ने की सलाह दी।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है और भारत जल्द ही विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और बेहतर भविष्य की कामना की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *