JamshedpurLatestNews

जमशेदपुर में नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मचाई तबाही, दो घायल — भीड़ ने की पिटाई

जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-16 में शुक्रवार देर शाम एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। इसके बाद वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो (संख्या JH10BS4040) तेज रफ्तार में मानगो की ओर से परडीह जा रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।

 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं जब चालक को नशे की हालत में पाया गया, तो गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक को भीड़ से बचाया और थाने ले गई। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही, नशे में वाहन चलाने और सड़क दुर्घटना से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर रात में तेज रफ्तार गाड़ियों का आवागमन आम है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से गश्त बढ़ाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना पर कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि तुरंत सूचना दें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *