JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

जमशेदपुर में पत्रकारों के साथ थाने में अभद्रता, पुलिस पर गंभीर आरोप, पत्रकारों में आक्रोश

जमशेदपुर में एक बार फिर पुलिसिया व्यवहार सवालों के घेरे में आ गया है। उलीडीह थाना क्षेत्र से सामने आए मामले ने पत्रकारों के बीच गहरी नाराज़गी पैदा कर दी है। आरोप है कि थाने में दो स्थानीय पत्रकारों के साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें लाठी से मारपीट कर जबरन बैठा दिया गया।

 

जैसे ही इस घटना की जानकारी अन्य पत्रकारों तक पहुँची, वैसे ही भारी संख्या में पत्रकार उलीडीह थाना परिसर पहुँच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पत्रकारों ने थाना के एसआई मुकेश दुबे पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

पत्रकारों का कहना है कि अगर चौथे स्तंभ पर ही इस तरह के हमले होंगे, तो आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने सवाल उठाया कि जब पत्रकार ही थाने में सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की हालत क्या होगी।

 

इस पूरे घटनाक्रम की सूचना जिला एसएसपी पियूष पांडेय तक दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद पत्रकारों ने उलीडीह थाना में एसआई मुकेश दुबे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *