BJPJamshedpurLatestNews

जमशेदपुर में सुंदरनगर थाना प्रभारी का भाजयुमो नेताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा का बृहस्पतिवार को भाजयुमो के घाघीडीह मंडल उपाध्यक्ष गोविंद पति और भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र और बुके प्रदान किया गया।

 

नव पदस्थापित थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण में स्थानीय और सामाजिक लोगों का सहयोग जरूरी है। भाजयुमो नेताओं ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

गौरतलब है कि अजीत कुमार मुंडा ने बृहस्पतिवार को थाना में योगदान दिया और निवर्तमान थाना प्रभारी से प्रभार ग्रहण किया। भाजयुमो नेताओं ने उनके साथ अच्छे संबंध बनाने और सहयोग करने की बात कही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *