जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का दल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए अरुणाचल प्रदेश रवाना
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के लिए बड़ी खुशी की बात है कि अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत राजीव गाँधी विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई हैं । माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता ने इस कार्यक्रम के लिए छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारी छात्राओं को यह बेतहतीन अवसर प्राप्त हुआ है कि कि वे पूर्वोत्तर भारतीय संस्कृति प्रत्यक्ष रूप से देख समझ सके । इससे हमारी छात्राएँ लाभान्वित होंगी ।यह प्रोग्राम 18 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा । जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और पॉडीचेरी के छात्राओं का दल संयुक्त रूप से से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। बी०एड० शिक्षिका डॉo त्रिपुरा झा के नेतृत्व में अनीमा कुमारी, रानी गिरि, दीप्ति कुमारी, शिवांगी मिश्रा एवं मोन्द्रिता चटर्जी सम्मिलित हुई हैं। इस कार्यक्रम का पूरा खर्च झारखण्ड सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। यह छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर है कि इस कार्यक्रम के द्वारा वे अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति को व्यापक तरीके से समझ सकेंगी । कुलसचिव डॉ० सलोमी कुजूर ने भी छात्राओं को यात्रा की एवं उनके कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएँ दी ।



