Latestझारखण्डराजनीतिसरायकेला

जनता दरबार: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर शुक्रवार को होगा आयोजन, समस्याओं का होगा समाधान

 

सरायकेला खरसावां: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेतृत्व में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनता दरबार की शुरुआत की जा रही है।

 

इस संबंध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी तरुण महतो ने बताया कि यह जनता दरबार प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि पहला शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड, दूसरा शुक्रवार को नीमडीह प्रखंड, तीसरा शुक्रवार को चांडिल प्रखंड और चौथा शुक्रवार को ईचागढ़ प्रखंड में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा।

 

जनता दरबार का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में अवश्य आएं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *