जनता दरबार में करोड़ों का परिसम्पतियों का हुआ वितरण
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड मुख्यालय के समीप शुक्रवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, विधायक सविता महतो,जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो एवं जिला के वरिय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दिया गया।

वहीं सखी मंडल, स्वयं सहायता समूह, फूलों झानों आशिर्वाद योजना के लाभुकों के बीच डेमो चेक का वितरण किया गया । वहीं स्कूली बच्चों के बीच साइकिल, विकलांगों के बीच ट्राई साइकिल, बकरा बकरी, आवास योजना, वृद्धा पैंशन का स्वीकृति पत्र सहित करोड़ों का परिसम्पतियों का वितरण किया गया। अलग-अलग विभाग का 20 स्टोल लगाया गया एवं जनताओं से आवेदन जमा कराया गया। लोगों द्वारा सबसे अधिक वृद्धा पैंशन, मैया योजना, आवास योजना का आवेदन दिया गया।
वहीं विधायक सविता महतो ने जनता दरबार को संबोधित करते हुए कहा कि जनताओं का सहुलियत के लिए सरकार आपके द्वार और जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का लाभ उठाएं । जिला के पदाधिकारियों द्वारा हर विभाग का योजनाओं का जानकारी दिया जा रहा है, जिससे लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। वहीं उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि कुकड़ु प्रखंड एक छोर में है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ को पहुंचाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी उपलब्ध कराया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि जनता का शिकायत से भी अवगत हुए। उन्होंने कहा कि आवेदनों को समय सीमा के अंदर कारवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अपील किया। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने तिरूलडीह उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष ,उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, जिला चिकित्सा पदाधिकारी, एसडीएम, एसडीपीओ,बीडीओ,सीओ एवं तमाम जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड के पदाधिकारीयों ने जनता दरबार में जनताओं को संबोधित किया।
