LatestNewsNews postझारखण्डपश्चिम बंगाल

जनता की ताकत से बदलाव का माध्यम बनेगा – आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

ईचागढ़ – ईचागढ के सीमावर्ती क्षेत्र पुरूलिया के बाघमुंडीह में आजसू पार्टी की चुनावी तैयारी को लेकर रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया।आजसू पार्टी की एक अहम रणनीतिक बैठक मे पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठनात्मक मजबूती को लेकर आयोजित इस बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

बैठक में केंद्रीय सचिव अशोक साव, सुनील सिंह, राजू अंसारी, मोहन लाल कोइरी, आजसू छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो सहित कई नेता मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र में पार्टी की मजबूत होती पकड़ और जनता के बीच बढ़ते विश्वास की चर्चा की। सुदेश महतो ने कहा कि “बाघमुंडीह में परिवर्तन की स्पष्ट लहर है, और जनता की ताकत से यह चुनाव बदलाव का माध्यम बनेगा।”

बैठक में बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया कि बाघमुंडीह में वह पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *