जोरडीहा पंचायत में प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन,130 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच
खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा पंचायत के गोंडामारा-सामुरसाई में प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया सोनामुनी पुरती एवं पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती ने फिता काट कर किया. प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आयुष पद्धतियों (आयुर्वेद, होम्योपैथी आदि) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना एवं बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार करना है. इस शिविर में 130 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें दवाएं प्रदान की गईं. शिविर में जोड़ों में दर्द, घुटनों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, पैरों में सुजन, आदि बीमारियों का निःशुल्क इलाज एवं दवा दिया गया. मौके पर डॉ दीपक महतो, डॉ प्रीति कुमारी, स्वास्थ्य सहिया शोभा नायक,कमला नायक, लक्ष्मी बांकिरा,जीत कुमारी प्रधान, सविता महतो, योग शिक्षक राकेश महतो, कमोदिका प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.



