NewsSportsझारखण्डसरायकेला

जोवाजंजीर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, समापन समारोह में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन 

 

कुचाई प्रखंड के जोवाजंजीर में रक्षाबंधन के अवसर पर नव युवक संघ की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया. सोमवार को फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए.

 

वही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम अपग्रेड हाई स्कूल गोपीडीह को 1 लाख, उपविजेता टीम नरवेराम एफसी को 70 हजार, तृतीय स्थान पर रहे रिवर राईडर मरांगहातु एवं चौथे स्थान पर रहे जेएफसी टीम को 30-30 हजार, पांचवा स्थान पर रहे शशि ब्यूरेल एफसी, छठां स्थान पर रहे ब्रदर्श लेडी डॉन, सातवां स्थान पर रहे बिकास एफसी तथा आठवां स्थान पर रहे एमएमएस सामकेरपुर की टीम को 13-13 हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है. यह ना केवल मनोरंजन का साधन है, बिल्क यह लोगों को जोडने का एक शक्तिशाली माध्यम है. उन्होने कहा कि खेल में हम जितना प्रयत्न करेंगे उसका उतना लाभ मिलेगा. खेल का मतलब युवा, युवा का मतलब ऊर्जा और ऊर्जा का मतलब उसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में कर खेल को आगे बढ़ाएं. वही जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोेदरा ने कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है.

यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है. यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र वकील सोरेन, बबलु सोरेन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बबलू सोय,लुबूराम सोय, विजय महतो, लखिराम मुंडा, राहुल दास, सत्येन्द्र कुम्हार,बिष्कठ प्रधान, डुमू गोप, केपीसेठ सोय, मनोज सोय, कुनूराम सोय, होपना सोरेन आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *