DC saraikelaLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

JPSC में सफल अभ्यर्थियों का कोल्हान नितिर तुरतुंग ने किया सम्मानित,संदीप बांकिरा, नीरज कांडीर व अमंत पाडेया ने क्षेत्र का मान बढ़ाया, दूसरे युवाओं के लिये भी प्रेरणा श्रोत बने

कुचाई/Dilip Mahato :- सोमवार को कोल्हान नितिर तुरतुंग (KNT) के कुचाई केंद्र में JPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया. इस समारोह में मरांगहातु गांव के संदीप बांकिरा, कसराउली के नीरज कांडीर और खूंटपानी के बड़ाचिरु गांव के अमंत पाडेया को पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

समारोह में इन युवाओं की संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी सफलता की कहानियों ने सभी को भावुक कर दिया. अभ्यर्थियों के अभिभावकों ने बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों में भी बच्चों को आगे बढ़ाया.

युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता और समाज के सहयोग को दिया. उन्होंने KNT कुचाई के छात्र- छात्राओं को नियमित अध्ययन, सही दिशा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में कोल्हान नितिर तुरतुंग के संरक्षक ज्ञान सिंह बोराईबुरु, अध्यक्ष माझी राम जामुदा, उपाध्यक्ष राम चंद्र सोय, बीडीओ साधु चरण देवगम, डॉ अविनाश चंद्र सोय आदि ने तीन ग्रामीण प्रतिभाओं के असाधारण उपलब्धि को सराहा. वक्ताओं ने कहा कि इन तीनों ही प्रतिभाओं ने न सिर्फ क्षेत्र का मान बढ़ाया है, बल्कि अन्य युवाओं के लिये प्रेरणा श्रोत बन गये है. इस दौरान समाजसेवी मुन्ना सोय, झारखंड आंदोलन के नेता हरी चरण सोय और पूर्व सैनिक लखिंद्र भूमिज, गोपाल कृष्णा सोय व गुरु चरण चोड़ा ने जीवन में अनुशासन और समर्पण का महत्व बताया. यह समारोह न केवल सम्मान का अवसर था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना. छात्र- छात्राओं, अभिभावकों और समाज के लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और उत्साहवर्धक बताया.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *