Newsझारखण्ड

जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): मंगलवार को नरसंडा पंचायत भवन में जिला प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति, प्रखंड प्रमुख मंजू देवगन, पंचायत समिति सदस्य गीता कुमारी, पूर्व उपप्रमुख सतीश सुंडी एवं मुखिया श्रीराम सुंडी की उपस्थिति में 145 परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस मौके पर लालमुनी पूर्ति ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं अनाथ बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोग ठंड से परेशान न हों, इसके लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगी। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेलाई सुंडी, उपमुखिया पुष्पांजलि सुंडी, पंचायत सचिव कोलाई बानरा, संजना सुंडी, लक्ष्मी सुंडी, सरिता, मुन्नी पूर्ति, सुमन पूर्ति, रजनी कच्छप, राधिका कच्छप, सीमा टोप्पो, नंदिया कच्छप, छोकरों पूर्ति, धीरेन्द्र पूर्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *