जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): आज चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन चाईबासा की ओर से एस आर रुंगटा ग्रुप चाईबासा से प्राप्त कंबलों का वितरण सदर प्रखंड के ग्राम लागिया नायक टोली में किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।


कंबल वितरण कार्यक्रम की व्यवस्था प्रमुख सरजोम कुंकल के द्वारा की गई। उन्होंने ग्रामीणों को एकत्रित कर संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी और ठंड के मौसम में इस तरह के सहयोग को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, प्रताप कटियार महतो, चंद्र मोहन तियू, सुनीता कुंकल, रानी सुरीन, सिकंदर सुंडी, जेन सुंडी, चंद्र मोहन सुंडी, कांदे बोइपई, लातूर सुंडी, सुरा सुंडी, ताजुर सुंडी, मधुराम सुंडी, नेहरू सिरका, नीतू सिरका, गंगाराम दास और जानकी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कंबल वितरण जैसे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलती है। ग्रामीणों ने भी संस्था और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

