जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे – विहिप
जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शनिवार को जुगसलाई नगर परिषद पार्क में एक प्रेसवार्ता हुई। इसमें विहिप के सिंहभूम विभाग के मंत्री अरुण सिंह ने मीडिया के माध्यम से जुगसलाई की जनता से क्षेत्र के बेहतर भविष्य के लिए पहले मतदान, फिर जलपान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुगसलाई की जनता इस चुनाव को हल्के में न ले। यहां के सभी मतदाताओं से उन्होंने कहा कि जुगसलाई के बेहतर भविष्य के लिए इस चुनाव में एकजुट होकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।


अरुण सिंह ने कहा कि हाल के वर्षों में जुगसलाई की डेमोग्राफी तेजी से बदली है। यहां मुस्लिम समुदाय में जनसंख्या तेजी से वृद्धि हुई है। अनेक लोग यहां बाहर से आए हैं, उन्होंने निवास के लिए जुगसलाई को चुना। उन लोगों को यहां बसने में बाहुबली एवं आपराधिक छवि वाले हिदायतुल्ला खान का संरक्षण प्राप्त है। दूसरी ओर हिदायतुल्ला खान के समर्थक सरकारी भूमि पर कब्जा जमा कर मुसलमानों को बसा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण जुगसलाई के महतो पाड़ा रोड का सरकारी तालाब है, जिसे हितायतुल्ला खान के समर्थकों ने रातों-रात भर कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बसा दिया है।
अरुण सिंह ने कहा कि विगत कुछ वर्षों के दौरान सरस्वती पूजा, रामनवमी और दुर्गा पूजा के दौरान पथराव आदि की घटनाएं सामने आती रही हैं। यदि हिदायतुल्ला खान जुगसलाई नगर परिषद के सैडो अध्यक्ष बने, तो क्षेत्र में आपराधिक तत्वों का बोलबाला तो होगा ही, उक्त पर्व त्योहारों के अवसर पर पूजा-पाठ करना भी मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव प्रचार में हिदायतुल्ला खान की प्रत्याशी “गूंगी गुड़िया” की तरह घूम रही है। इससे साबित होता है कि यदि विपक्षी को मौका मिला तो हिदायतुल्ला खान सैडो अध्यक्ष होंगे। यह हिंदुत्व के लिए हानिकारक होगा। इसलिए यह जरूरी है कि हिंदुत्व के नाते राष्ट्रवादी महिला प्रत्याशी रिंकू सिंह को अपना वोट देकर जुगसलाईआ को बर्बादी से बचाएं। इस अवसर पर विहिप के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता मंत्री चंद्रका भगत, हिंदू पीठ के महासचिव दिलजॉय बोस बजरंगदल संयोजक चंदन दास, गोपी राव सबिता सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

