Newsझारखण्ड

जयंती पर याद किए गए कृष्ण बल्लभ सहाय   

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उन्हें शत्-शत् नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि कृष्ण बल्लभ सहाय का संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता संग्राम, लोकतांत्रिक मूल्यों और निःस्वार्थ जनसेवा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि उनका सशक्त नेतृत्व, सिद्धांतनिष्ठ राजनीति और व्यक्तित्व भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर है, जो आज भी समाज और सार्वजनिक जीवन को नैतिक दिशा प्रदान करता है। उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण रहा।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष मो. सलीम, उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी, मो. एहसान, महासचिव डॉ. क्रांति प्रकाश, नसीम अख्तर, मो. जाबिर, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार, वरीय कांग्रेसी बिक्रम बिरुली, संजय साव, कार्यालय सचिव सुशील दास सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *