कृष्णापुर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, कांग्रेसियों ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत के डंगलटांड में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर पाईका स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समापन समारोह में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा,खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के निर्देशानुसार खरसावां सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्भकार व कुचाई सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा शामिल हुए.


फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मिस्टी एफसी व अली बाबा एफसी के बीच खेला गया. जिसमें मिस्टी एफसी की टीम 1-0 गोल से विजेता रही. विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता अलीबाबा एफसी को 60 हजार रुपए नगद राशि के साथ अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. जबकि तीसरे स्थान पर रहे श्री एफसी एवं चौथे स्थान पर रहे तहलका सिंह को 20-20 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र मिश्रा ने कहा कि खेल में हार जीत लगे रहती है.

इसमें किसी को निराश होने की आवश्यकता नहीं है. खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. खरसावां के सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार ने कहा कि समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बस उसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से निखारने की जरूरत है. आज ग्रामीण इलाकों के कई खिलाड़ी अपने खेल के बदौलत देश विदेश में नाम रौशन कर रहे हैं और बुलंदियों को छू रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से नशा पान से दूर रहने की अपील की.
मौके पर कुचाई प्रखण्ड अध्यक्ष फागु मुंडा,कनैहयालाल सामड,सौरभ तांती, रामचंद्र लोहार,शंकर लोहदा, रोहित महतो, कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता जगबंधु महतो, राजाराम महतो, योगेश्वर महतो,अमरदीप महतो, आनंद महतो, अमित महतो, चंद्रशेखर महतो, शिवा कुदादा, खगेशवर महतो, बलराम महतो, समेत कमेटी के सदस्य मौजूद थे.

