कांग्रेस भवन, चाईबासा में जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने किया झंडोत्तोलन
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): गणतंत्र दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।


झंडोत्तोलन के बाद जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि विविधता भारत की सबसे बड़ी विशेषता है और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है।
भारत की संस्कृति जोड़ने और भाईचारे की है, इसी वजह से पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भी जोड़ने की संस्कृति है और यही भारत की असली पहचान है। कांग्रेस का इतिहास त्याग और कुर्बानी का रहा है और आज भी कांग्रेस हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार है। वर्तमान समय में देश के सामने जो भी चुनौतियां हैं, उनका कांग्रेसजन मिलजुलकर मजबूती से मुकाबला करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चांपिया, अंजुमन सदर खलीकुर रहमान सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इनमें सुनित शर्मा, अशरफुल होदा, त्रिशानु राय, लियोनार्ड बोदरा, अविनाश कोड़ाह, जानवी कुदादा, तौहिद आलम, रंजीत यादव, शरण पान, विशाल शर्मा, मो. सलीम, राधा मोहन बनर्जी, संजय रवि, सुनीता सावैयां, जगदीश सुंडी, जंग बहादुर, राम सिंह सावैयां, मंजु बिरुवा, राखी सालुजा, अशोक बारीक, संदीप सन्नी देवगम, सुभाष राम तुरी, मो. एहसान, बिट्टू सिंह, अजय कुमार, संतोष सिन्हा, राकेश सिंह, मो. शहजादा, महिप कुदादा, विजय सिंह, फिरोज अशरफ, विजय सिंह तुबिद, जहाँगीर आलम, नंद गोपाल दास, सुरसेन टोपनो, सलीम खान, संजय साव, सुभाष बानरा, सुशील दास, बचन खान सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

