कांग्रेस भवन चाईबासा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।


जयंती कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने ओजस्वी भाषणों और दृढ़ नेतृत्व से देश की आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने लोगों को एकजुट होकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आजाद हिंद फौज की स्थापना के पीछे नेताजी का उद्देश्य था कि केवल सत्याग्रह के माध्यम से साम्राज्यवादी अंग्रेजी हुकूमत को हटाना संभव नहीं है। इसी सोच के तहत उन्होंने युवाओं से आह्वान किया और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा देकर अंग्रेजी शासन के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए नरम और गरम दोनों तरह की विचारधाराओं की आवश्यकता होती है, और इस संतुलन को नेताजी ने अपने जीवन के अंतिम समय तक निभाया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला सचिव जगदीश सुंडी, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, उपाध्यक्ष मो. एहसान, वरीय कांग्रेसी जुम्बल सुंडी, सुरसेन टोपनो, प्रताप पुरती, बचन खान, सतीश देवगम, कार्यालय सचिव सुशील दास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थि
त थे।

