Newsझारखण्ड

कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम, झंडा ऊंचा रहे हमारा तथा राष्ट्रगान का सामूहिक सस्वर पाठ किया गया। साथ ही कांग्रेसजनों ने नफरत, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना आम आदमी के हितों की रक्षा के उद्देश्य से की गई थी। ब्रिटिश शासन के दौरान कांग्रेस ने जनहित में संघर्ष करते हुए देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने देश के विकास के लिए बहुआयामी योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है और देश की एकता व अखंडता के लिए कांग्रेस के नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है, जो हमेशा कमजोर, वंचित और मेहनतकश लोगों के साथ खड़ी रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के सभी स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों के आवासों पर भी कांग्रेस का झंडा फहराया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, सचिव जानवी कुदादा, अधिवक्ता पूनम हेम्ब्रम, सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, महासचिव बिट्टू सिंह, वरीय कांग्रेसी संतोष सिन्हा, अजय कुमार, राकेश सिंह, कार्यालय सचिव सुशील दास, मो. रहमतुल्ला, विजय नायक सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *