Newsझारखण्डसरायकेला

कांग्रेसियों ने सरायकेला खरसावां जिला के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष राज बाकची का किया स्वागत

 

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सरायकेला के कांग्रेसी नेता और वर्तमान खूंटी सांसद प्रतिनिधि राज बाकची को सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है. मंगलवार को जिला मुख्यालय के अलावे कुचाई प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा,खरसावां प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार व गम्हरिया प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेम्ब्रम व आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव ने फूल-माला पहना कर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया. मौके पर श्री बाकची ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी निभाना चुनौतीपूर्ण है,लेकिन कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस को और सशक्त बनाया जाएगा.साथ ही जिला के सभी प्रखंड को भी मजबूत किया जाएगा. वहीं सभी ने विश्वास जताया कि राज बाकची के नेतृत्व में सरायकेला खरसावां कांग्रेस संगठन और अधिक सक्रिय और सशक्त रूप से जनता के बीच काम करेगा. मौके पर कुचाई प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, जगबंधु महतो, शंकर लोवादा, सुमित महतो, कन्हैयालाल सामड, सौरभ तांती,हरि महतो,राम चन्द्र लोहार आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *