केरल बना देश का पहला राज्य, जिसकी अपनी 5G इंटरनेट सेवा
नई दिल्ली/केरल। भारत के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। केरल देश का पहला राज्य बन गया है जिसके पास खुद की 5G इंटरनेट सेवा है। अब केरल को एयरटेल और जियो जैसी निजी कंपनियों पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं होगी।


राज्य की केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड (KFON) को दूरसंचार विभाग से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) का लाइसेंस मिल गया है। इस लाइसेंस के तहत अब राज्य के बीपीएल परिवारों और सभी सरकारी कार्यालयों में मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार का दावा है कि यह पहल डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को मजबूत करेगी, डिजिटल डिवाइड को खत्म करेगी और राज्य के नागरिकों को सस्ती एवं तेज इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस मॉडल को अन्य राज्य भी अपनाकर डिजिटल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकते हैं।

