खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से मिले, पूर्व सीएम शिबू सोरेन का जाना हालचाल
खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा रविवार को दिल्ली के नए झारखंड भवन में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान सांसद श्री मुंडा ने सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी शिबू सोरेन का हालचाल जाना. सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि अब पहले की तुलना में सुधार है. चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार अभी गुरुजी से किसी के मिलने पर प्रतिबंध है. वहीं 24 घंटे में एक बार सीएम हेमंत सोरेन उनसे मिलने जाते हैं. सांसद कालीचरण मुंडा ने गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मालूम रहे कि विगत 19 जून से शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट हैं.



