खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा से हैदराबाद कंपनी के ऑफिसर की मुलाकात
शनिवार को खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने आवास पर हैदराबाद कंपनी के ऑफिसर और अन्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच खूंटी लोकसभा क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।


सांसद कालीचरण मुंडा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र की चुनौतियों को साझा करते हुए बताया कि यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, कौशल विकास और आधारभूत संरचना की भारी कमी है। उन्होंने हैदराबाद कंपनी से आग्रह किया कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत क्षेत्र में शिक्षा केंद्र, स्वास्थ्य सेवा, छात्रावास, पेयजल योजनाएं और कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करें।
हैदराबाद कंपनी के ऑफिसर ने सांसद की बातों को गंभीरता से सुना और कंपनी की ओर से यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मुलाकात के बाद उम्मीद है कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के विकास में हैदराबाद कंपनी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

