खूंटपानी के अंचल कार्यालय में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
खूंटपानी प्रखंड के अंचल कार्यालय में सीओ फुलेश्वर साव की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई. अंचलाधिकारी फुलेश्वर साव ने कहा कि पर्व एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही.


बैठक में बिरसा उर्फ कांडे तियू, रामचंद्र गोप, सोनाराम कुम्हार, राजेश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने मोहर्रम के दौरान क्षेत्र की निगरानी और विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.

