खूंटपानी मंडल में भाजपा की आवश्यक बैठक, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने खूंटपानी मंडल के पांड्राशाली चौक पर मंडल अध्यक्ष सुदामा हाइबुरु और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए गीता बालमुचू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि खूंटपानी मंडल के सभी 10 पंचायतों के 60 बूथों पर समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय रूप से पार्टी कार्यों में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार नई योजनाएं ला रहे हैं।
ग्रामीण मजदूरों के जीवनयापन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई जी राम जी योजना को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 27 जनवरी को चाईबासा में होने वाले जिला स्तरीय जी राम जी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के विचारों को सुनकर उन्हें जनता तक पहुंचाने की अपील की गई।
इसके साथ ही गीता बालमुचू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 25 जनवरी को अपने-अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण ग्रामीणों के साथ मिलकर सुनें, ताकि जनता को सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी मिल सके।
बैठक में मंडल महामंत्री सोनाराम कुम्हार, सानो गोप, नारायण सिंह बानरा, सुशीला पूर्ति, बसंती हाइबुरु, विंदर दोराय, सोंगा जारिका, पाइकराय बानरा, दुम्बी मूंडरी, शम्भू चरण गोप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

